News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: गन्ना लदे टेलर से टकराई एंबुलेंस व बोलेरो,प्रसूता व चालक घायल

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 18, 2024  |  7:00 PM

207 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: गन्ना लदे टेलर से टकराई एंबुलेंस व बोलेरो,प्रसूता व चालक घायल WhatsApp
Responsive image

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी क्षेत्र के तुर्कपट्टी-पटहेरिया मार्ग पर ठाकुर चौराहा पर खराब पड़े गन्ना लदे ट्रेलर में प्रसूता को लेकर जिला हास्पिटल जा रहे एंबुलेंस व बोलेरों के टकराने से एंबुलेंस सवार प्रसूता व चालक घायल हो गए।वही बोलेरों व एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।बाद में पहुँची पुलिस ने प्रसूता को पुलिस के जीप से हास्पिटल ले गयी।जहाँ प्रसूता को डिलेवरी हुई।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

मंगलवार की रात में महाराजगंज से गन्ना लेकर एक ट्रेलर बिहार के गोपालगंज के सासामुसा सुगर मिल जा रहे ट्रैक्टर अचानक ठाकुर चौराहे पर खराब हो गया।जिससे चालक सड़क के किनारे खड़ा कर सो गया।बुधवार की भोर में एक एम्बुलेंस एक प्रसूता को लेकर जागृति हास्पिटल तमकुहीराज से जिला हास्पिटल जा रहा था।तेजगति का एम्बुलेंस चालक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर को देख नही पाया और ट्रैक्टर से भिड़ गया।जिससे एम्बुलेंस चालक अलीबख्स पुत्र मंजूर शाह निवासी गांव हरिहरपुर थाना तमकुहीराज गंभीररूप घायल हो गया।वही प्रसूता सरिता पुत्र मैनेजर राव को भी हल्की छोटे आई।वही तुर्कपट्टी दूसरी ओर पीछे से आई एक बोलेरो में इसी ट्रेलर में भीड़ गयी।

जिसमे बोलेरों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।लेकिन बाद में बोलेरो को उंसके स्वामी घटना स्थल से खींच ले गये।पुलिस ने प्रसूता व चालक को पुलिस के जीप से जिला हास्पिटल ले गयी।जहां प्रसूता को डिलवरी हुआ।वही चालक का इलाज चल रहा है।इस सबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आपस मे समझौता कर मामला खत्म कर लिए है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking