News Addaa WhatsApp Group Join करें

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित मोहम्मद सूफियान किया जनपद का नाम रोशन

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 18, 2024  |  6:59 PM

205 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित मोहम्मद सूफियान किया जनपद का नाम रोशन WhatsApp
  • राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
  • पंचम राज्यस्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता के प्राथमिक भाषा वर्ग में हुआ चयन
  • नौरंगिया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भीमल छपरा के शिक्षक हैं मो. सूफियान

तुर्कपट्टी। विगत 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में आयोजित पंचम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में कुशीनगर के नौरंगिया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भीमल छपरा के शिक्षक मोहम्मद सूफियान आरफी का प्राथमिक के भाषा वर्ग में राज्य स्तर पर चयन होने से शुभचिंतकों में हर्ष है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बताते चलें कि उक्त प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर भाषा, प्राथमिक स्तर गणित, उच्च प्राथमिक स्तर विज्ञान, उच्च प्राथमिक स्तर सामाजिक विज्ञान, व उच्च प्राथमिक स्तर विज्ञान पर प्रदेश के सभी 75 जनपदों से श्रेणीवार व विषयवार चयनित पांच-पांच शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था। मंगलवार को उक्त परिषद के निदेशक गणेश कुमार द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि जनपद स्तर से चयनित शिक्षकों द्वारा कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री से सम्बन्धित अपने विषय एवं स्तर के अनुसार सामग्री का निर्माण किया गया तथा निर्मित सामग्री का प्रस्तुतीकरण निर्णायक मण्डल के समक्ष किया गया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के सदस्यों द्वारा लर्निंग आउटकम से संबद्धता तथा लर्निंग आउटकम की संप्राप्ति में सामग्री की उपयोगिता, कक्षा-कक्ष शिक्षण में सामग्री की उपयोगिता, सामग्री का स्वरूप (आकर्षक/रोचक) कक्षा में उपयोग हेतु विकसित सामग्री की व्यवहारिकता, समयांतर्गत सामग्री निर्माण एवं सामग्री निर्माण पर किया गया व्यय (न्यूनतम व्यय के महत्तम अंक देय) के आधार पर शिक्षकों द्वारा निर्मित सामग्री एवं सम्बन्धित सामग्री के प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया गया। जिसके आधार प्राथमिक स्तर (भाषा) वर्ग में जनपद के शिक्षक मोहम्मद सूफियान का चयन हुआ है।

उनकी उपलब्धि पर डीसी विष्णु प्रभाकर पांडेय, बीईओ रजनीश द्विवेदी, एसआरजी राम प्रकाश पांडेय, शिक्षक अमरजीत कुमार, रवींद्र नारायण पांडेय, नीरज बंका, डायट के कला प्रवक्ता मुकेश गुप्ता, डा. शिवनाथ चक्रवर्ती, आदि ने बधाई दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking