News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: दुर्घटना में छहूँ निवासी नन्दू प्रसाद की कानपुर में मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 8, 2024  |  8:23 AM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: दुर्घटना में छहूँ निवासी नन्दू प्रसाद की कानपुर में मौत WhatsApp
Responsive image

तुर्कपट्टी।थाना क्षेत्र के ग्रामसभा छहूँ निवासी 34 वर्षीय नन्दू की रविवार की सायं कानपुर में दुर्घटना के बाद मौत हो गयी।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामसभा छहूँ के चनउ टोला निवासी नन्दू कानपुर स्थित प्लाईवुड बनाने की एक प्राइवेट कम्पनी में काम करते थे। प्रतिदिन की तरह रविवार की सायं काम करके छुट्टी होने के बाद नन्दू अपने रूम पर जा रहे थे उसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे नन्दू की मौके पर ही तत्काल मौत हो गयी।नन्दू के तीन बच्चे 18 वर्षीय सागर 15 वर्षीय काजल व 13 वर्षीय कृष्णा साल के हैं।घटना की सूचना मिलते ही पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

हालाँकि रविवार को शाम को पति का हाल-चाल जानने के लिये नन्दू को किया था लेकिन फोन नहीं लगा।तीन दिन बाद मंगलवार को शाम को नन्दू जिस कमरे में रहते थे वहाँ से घर पर नन्दू के एक्सीडेंट की सूचना आया जिसके बाद पत्नी सुनीता देवी पुत्र सागर व नन्दू का छोटा भाई कानपुर पहुँचे जहाँ जूते मोजे से नन्दू की पहचान कर कानपुर में ही उसका अन्तिम संस्कार कर दिया।इस हृदयविदारक घटना के चलते पूरे गाँव में शोक की लहर व्याप्त है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking