सुकरौली/ कुशीनगर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का समापन उगते सूरज को अर्ध देकर पूर्ण हुआ। इस मौके पर छठ पूजा में व्रतियों ने नदी, तालाबों के घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवारजनों के कल्याण की मनोकामना की। साथ ही 36 घंटे तक निर्जल व्रत करते हुए अपना व्रत भी पूरा किया।
कुछ ऐसा ही नजारा सुकरौली सहित बंचरा, पिंडरा, पड़री, पैकौली, अवरवा बढ़या सभी छठ घाटों पर देखने को मिला। जहां इस पर्व को लेकर लोगों का जन सैलाब हर छठ घाटों पर देखने को मिला। चार दिनों तक चलने वाले इस पवित्र व्रत की तैयारी भी जोरो पर थी। घाटों की साफ सफाई के साथ ही साज सजावट भी देखने को मिली।जनप्रतिनिधियों, समाज सेवकों ने भी अपने अपने क्षेत्रों में घाटों पर पहुंचकर समुचित व्यवस्था का कार्य किया। जगह जगह ऊषा अर्घ्य के बाद स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। इस पर्व को सुरक्षित रखने में हाटा कोतवाली तथा सुकरौली पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहा।
इस पर्व पर नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप तथा सभी वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान सुभाष चौहान, दूधनाथ, योगेंद्र मौर्या सहित रिंकू गौड़,भोला चौहान, मन्नू चौहान, सुनील शाही, वरुण जायसवाल, राजेश गुप्ता, दिनेश सिंह आदि लोग भी घाटों पर पहुंचकर लोगों की सुविधा का ध्यान रखा।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…