News Addaa WhatsApp Group Join करें

जनसुनवाई में कुशीनगर पुलिस ने गाड़े सफलता के झंडे- मिला अव्वल स्थान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 8, 2024  |  1:48 PM

93 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जनसुनवाई में कुशीनगर पुलिस ने गाड़े सफलता के झंडे- मिला अव्वल स्थान

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल यानी आइजीआरएस पर शिकायती पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कुशीनगर पुलिस ने सफलता के झंडे गाडते हुए उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

आपके लिए और..- मां की डांट से घर छोड़ निकला 13 वर्षीय मासूम,...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बदमाशों को जेल भेजने के अलावा जनपद पुलिस ने जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के मामले में भी अपनी सफलता के झंडा गाड़ दिए हैं।

जिसके चलते पीड़ितों की शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जनपद पुलिस को प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्ता के साथ व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण एवं समाधान के लिए समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) प्रचलित है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थाने द्वारा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।

जनपद पुलिस के उच्चाधिकारियों के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण, IGRS शाखा, थानों में नियुक्त IGRS कर्मचारीगण तथा समस्त जांचकर्ताओं के अथक प्रयास से समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्ता के साथ व सन्तुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान करते हुए तथा बिना कोई प्रार्थना पत्र डिफाल्टर हुए कुशीनगर पुलिस को वर्ष 2024 के माह अक्टूबर में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking