कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । आज कल अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस वाले भी महफूज नहीं हैं. रविवार शाम को कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राज मार्ग 28 सलेमगढ़ पेट्रोल पंप और टोल प्लाजा के बीच अज्ञात बदमाशों ने तरयासुजान थाना में तैनात एक सिपाही पर जानलेवा हमला कर दिया. हमलावर ने सिपाही रवि शंकर तिवारी पर पीछे से गोली दागी और हमला करने के बाद फरार हो गए. घायल पुलिसकर्मी को तमकुहीराज सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया जहा पे प्राथमिक उपचार के बाद उनको सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
पुलिस का दावा है कि पूरे प्रकरण की जाँच की जा रही है,दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…