कुशीनगर (न्यूज अड्डा) ।अच्छे कार्यो एवं अच्छे विचारों से होती है इंसान की इंसानियत की पहचान।इंसान जात से नहीं कर्म से बड़ा होता है।
इसी क्रम में थाना जटहां बाजार अंतर्गत एक विचलित हुई महिला थाना क्षेत्र में महीनों से इधर उधर भटक रही थी कि गश्त के दौरान थाना जटहां बाजार नंदा प्रसाद की निगाह एकाएक उस बृद्ध महिला पर पड़ी थानाध्यक्ष ने गाड़ी रोक कर उस महिला से बातचीत करना शुरू किया।
बड़ी मुश्किल से महिला ने अपना नाम कैलाशी देवी पत्नी बेलाई गुप्ता निवासी तिवारी पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर बताई।
थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने उक्त बृद्ध महिला को कांस्टेबल सिद्धार्थ कुमार व महिला कांस्टेबल उपासना गुप्ता के साथ उसके रिश्तेदार मंटू पुत्र राम पूजन निवासी ग्राम बरवा पट्टी थाना बरवा पट्टी जनपद कुशीनगर को सुपुर्द किया। जिसकी प्रशंसा आमजन में व्याप्त है।थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद की समाज सेवियों व्यापारियों में खूब प्रसंसा हो रही है।
कुशीनगर। पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवाओं के लिए कुशीनगर पुलिस के…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…