News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: श्मशान घाट की छत गिरने से 18 लोगों की मौत, कई मलबे से निकाले गए!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 3, 2021  |  6:19 PM

1,111 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: श्मशान घाट की छत गिरने से 18 लोगों की मौत, कई मलबे से निकाले गए!

दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में रविवार को बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा सामने आया है. हादसे में काफी संख्‍या में लोग श्मशान घाट की छत के नीचे दबे बताए जा रहे हैं. मौके पर जिला प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू के लिए पहुंच गई. गाजियाबाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने हादसे में 18 लोगों के मौत की पुष्टि की है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं, सीएम योगी ने जिला प्रशासन से इस घटना की रिपोर्ट मांगी है.

आपके लिए और..- युवा खड्डा महोत्सव में थिरके कदम, नृत्य प्रतियोगिता में शिवम्...

उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घटना दुखद है मेरी संवेदना शोक संतप्त परिजनों के साथ है. इसके अलावा मंडल आयुक्त मेरठ और आईजी रेंज मेरठ को मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. ज़िलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद मौके पर हैं और राहत कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराएं. मुख्यमंत्री योगी ने इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं
इस घटना को लेकर अनीता सी मेश्राम (डिविजनल कमिश्नर, मेरठ) ने कहा कि मुरादनगर में शेड गिरने से इसमें फंसे 38 लोगों को निकाला गया है. बाकी लोगों का इलाज़ अस्पताल में चल रहा है. जांच शुरू कर दी है. दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.घटना थाना मुरादनगर क्षेत्र का है. जहां एक श्मशान में एक वृद्ध की मौत के बाद अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों के ऊपर छत गिर गई. हादसे में काफी संख्‍या में लोग श्मशान घाट की छत के नीचे दबे बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मुरादनगर थाना क्षेत्र के ही डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके बाद अंतिम संस्कार में कई लोग पहुंचे थे.
इस दौरान अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी. उसी दौरान जो लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे वह श्मशान घाट के ही एक लेंटर के नीचे खड़े हुए थे. अचानक लेंटर भरभरा कर गिर गया जिसमें फाफी संख्‍या में लोग दब गए. वहीं, चश्मदीदों के मुताबिक अब तक 18 की मौत हो चुकी है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking