News Addaa WhatsApp Group Join करें

upculture.up.nic.in/कुशीनगर: प्रतिभावान कलाकारों की खोज हेतु आवेदन आमंत्रित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 6, 2022  |  7:54 PM

1,082 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
upculture.up.nic.in/कुशीनगर: प्रतिभावान कलाकारों की खोज हेतु आवेदन आमंत्रित WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन सभी जनपदों में किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी सांस्कृतिक विधाओं यथा- लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोकनाट्य, भजन, ललित कला आदि के प्रतिभावान कलाकारों की खोज हेतु सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन 07 से 09 जुलाई, 2022 तक किया जाना प्रस्तावित है।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

उक्त प्रदर्शन हेतु कलाकारों को अपना आवेदन, निर्धारित प्रारूप में करना होगा, जो जिला सूचना कार्यालय, कुशीनगर या संस्कृति विभाग, उ0प्र0 की वेबसाइट upculture.up.nic.in पर भी प्राप्त किया जा सकता है। उक्त आवेदन जिला सूचना कार्यालय, कुशीनगर में जमा किये जा सकेंगे। आयोजन में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को ई-डायरेक्ट्री में पंजीकृत किया जायेगा तथा QR Code बेस्ड पहचान-पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा।
इच्छुक कलाकार/अभ्यर्थी दिनांक 09 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक दशा में अपना आवेदन-पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर सम्बन्धित कार्यालय में जमा कर दें। उक्त तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking