News Addaa WhatsApp Group Join करें

विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर बंधाया ढांढस

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 16, 2025  |  9:34 PM

226 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर बंधाया ढांढस WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव के पोखरे में डूबने से दो मासूमों की हुई थी मौत
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने उच्चाधिकारियों को आर्थिक सहायता के लिए किया निर्देशित

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मठिया बुजुर्ग गांव के सार्वजनिक पोखरे में नहाने गए दो मासूम बच्चों के डूबकर मौत हो जाने पर शनिवार को पीड़ित परिवारों के बीच जाकर उन्हें ढांढस बंधाया और दोनों परिवारों को आर्थिक सहयोग सहित मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

बीते 10 अगस्त को खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभा मठिया. बुजुर्ग के पिंटू शर्मा उर्फ बुद्धिप्रकाश के पुत्र हिमांशु 7 वर्ष एवं अहलम अंसारी की पुत्री अफरीना 7 वर्ष की तालाब में गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी, शनिवार को पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने स्वजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया व हर सम्भव मदद के लिए आश्वस्त किया।

साथ ही दूरभाष पर उच्चाधिकारी से मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता व अन्य सरकारी लाभ जल्द से जल्द दिलाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान भुजौली मण्डल अध्यक्ष द्विग्विजय शर्मा, आनन्द सिंह, हरिशरण शर्मा, रामप्यारे, सीताराम यादव, तेजप्रताप आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking