मथौली बाजार कुशीनगर, स्थानीय नपं में स्थित किसान इण्टर कालेज मथौली में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीचक मथौली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० राजेश कुमार मद्धेशिया के नेतृत्व में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्कूल के अध्यापकों के साथ बच्चों की रैली निकाली गई।
रैली के माध्यम से यह बताया गया कि यह कार्यक्रम 11 जुलाई से शुरू हुआ है जो 18 जुलाई तक मनाया जाएगा। इसमें जनसंख्या स्थिरता हेतु लोगों में जन जागरूकता फैलाई जाऐगी। इसके लिए सास बहू बेटा सम्मेलन, रैली एवं सारथी वाहन चलाया जाएगा।
इस दौरान डा० दीपक मिश्र, डा० रागिनी मिश्रा, डा० सुनीत मिश्रा, डा० राज सुमन मौर्य, गजेन्द्र राय, अनिल भास्कर, सरिता तिवारी, रामप्रित यादव मनिन्द्र पाण्डेय, अजय जायसवाल, नन्हू पाण्डेय सहित आदि स्वास्थ्य कर्मी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…