मथौली बाजार कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत झांगा के पास हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर हाटा से झांगा की तरफ आ रहा ई-रिक्सा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया जिसमें एक महिला बुरी तरह घायल हो गयी।
जानकारी के अनुसार मंजू देवी उम्र करीब 38 वर्ष पत्नी विजय कुमार ग्राम मंगलपुर उर्फ मंगरुआ थाना हाटा निवासी अपने पुत्र अनुराग उम्र 15 वर्ष के साथ किसी कार्य से हाटा गयी थी। हाटा से कार्य निपटाकर ई-रिक्सा से अपने घर वापस आ रही थी, ई-रिक्सा अभी झांगा बाजार के समीप पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया जिसमें सवार महिला बुरी तरह घायल हो गयी।
सूचना पाकर मौके पर पहूंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले गयी।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…