कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । फाजिलनगर क्षेत्र के गांव अमवा तिवारी निवासी डॉक्टर विवेक तिवारी पुत्र राधेश्याम तिवारी ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा वर्ष 2021 में 99.71 प्रतिशत सर्वाधिक अंक पाकर कुशीनगर का नाम रोशन किया है इसके साथ ही बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में टापर रहे हैं। ऑल इंडिया में विवेक को 49वां रैंक मिला है।
विवेक बीएचयू से बीएमएस की पढ़ाई पूरी करने बाद कड़ी मेहनत और लगन से स्नातकोत्तर परीक्षा में लगे हुए थे। विवेक बचपन से ही पढ़ने बहुत होनहार रहे है उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महर्षि अरविंद विद्या मंदिर कसया से पूरी की इंटर पास करने बाद डॉक्टरी की पढ़ाई की तैयारी में लगे रहे। इनकी इस उपलब्धि पर पिता राधेश्याम तिवारी,माता हृदया तिवारी, बाबा केदार तिवारी, लल्लन तिवारी, चाचा राघव तिवारी ग्राम प्रधान मीरा तिवारी,बड़े भाई इंजीनियर विनय तिवारी,भाभी आकांक्षा तिवारी,मयंक तिवारी डॉक्टर जेपी सिंह,डॉक्टर अनुराग पाण्डेय, डॉक्टर शोभा भट्ट,डॉक्टर आशुतोष पाठक प्रसन्नता व्यक्त कर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…