खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। थाना क्षेत्र की एक किशोरी की मां ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर अपने पुत्री को पीछा करने, घर सूनसान देख दुष्कर्म का प्रयास करने सहित धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई है।
खड्डा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि मोहल्ले का ही दूसरे धर्म से ताल्लुक रखने वाला युवक काफी दिनों से राह चलते उसकी पुत्री को पीछा करता है व अपने को हिन्दू बताकर नजदीक आने का दबाव डाल रहा है, अचानक 19 अक्टूबर को दिन में 2 बजे सुनसान पाकर घर में घुस गया और पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा शोर मचाने पर भाग गया। लोक- लाज के भय से वह पुलिस को तहरीर नहीं दे रही थी लेकिन इससे युवक का मनोबल बढ़ गया और पुनः दरवाजे पर चढ़कर पुत्री व परिवार के साथ अभद्रता करने लगा। परेशान होकर किशोरी की मां ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई ।पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई 22 वर्षीय युवक की…
कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए…
तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…
मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…