Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

सरकार की योजनाओं को सतप्रतिशत धरातल पर लाने के लिए हम कटिबद्ध -पीएन पाठक

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 5, 2023, 5:15 PM IST • अब तक 573 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कसया/कुशीनगर ।विधायक कुशीनगर पीएन पाठक ने सिहन जोड़ी में विधायक निधि से बनी आरसीसी सड़क का रविवार क़ो लोकार्पण किया l

विधायक द्वारा लोकार्पण किए गये आर सीसी सड़क की लागत 14.50 लाख रूपये है, जो विकास खण्ड पडरौना के ग्राम सिहन जोड़ी में है l इस दौरान मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री पाठक ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सतप्रतिशत धरातल पर लाने के लिए हम कटिबद्ध हैl मेरा प्रयास है कि विधान सभा क्षेत्र के सभी गांवों की सड़कों का पक्का निर्माण कराने का है l कोई गांव भी गांव विकास से अछूता न रहेl आगामी पांच सालों में पूरे विधान सभा में सड़कों का जाल बिछाया जायेगा l

Advertisement

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष शिवमोहन , ज़िलामंत्री विवेकानंद शुक्ला , मण्डल महामंत्री गोलू सिंह उपाध्यक्ष बच्चा सिंह , ग्रामप्रधान मथुरा गुप्ता ,अन्नदेश्वर त्रिपाठी महंत गुप्ता जी, प्रमोद त्रिपाठी , भारतेंदु त्रिपाठी , अशोक गुप्ता , अश्वनी त्रिपाठी जी,अनुज,ऋषिभूषण त्रिपाठी सहित ग्रामवासी एवं अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंl

टैग्स: #कसया
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi