News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी के विकास योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 6, 2024  |  4:59 PM

170 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी के विकास योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के दृष्टिगत विकास खण्ड खड्डा में बुधवार को सूचना विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख शशांक दुबे द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्र के माध्यम से प्रदर्शनी को लोगों ने देखा।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा के ब्लाक प्रमुख शशांक दुबे ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है। बिना भेदभाव से पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आवास, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार, गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनेक्शन सहित कई जनकल्याणकारी कार्यों को गिनाया। इस दौरान योजनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को बताया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से खण्ड विकास अधिकारी विनीत यादव, एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल, एपीओ अभिषेक सिंह, सचिव अशोक कुशवाहा, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, अनुराग प्रताप सिंह, आनन्द सिंह, पारसनाथ गिरी, राजू गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, विनय पाठक, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking