कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम सभा नरायन भड़सर में सड़क पर किया गया अतिक्रमण एसडीएम गोपाल शर्मा की पहल पर हटाया गया जिससे ग्रामीणों का 20 वर्षों से अवरुद्ध मार्ग चालू हो सका।जिस पर ग्रामीणों ने एसडीएम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीते सोमवार को गांव के पंचायत भवन पर प्रदर्शन कर एसडीएम को सड़क से अतिक्रमण हटाते हुए रास्ता चालू कराने की मांग की थी।
जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम गोपाल शर्मा ने मंगलवार को पुलिस व राजस्व की टीम को भेजकर सड़क से अतिक्रमण हटवाने के साथ सड़क को खड़ंजा कर चालू कराने का निर्देश दिया।
जिस पर पहुंची टीम ने सड़क से अतिक्रमण हटवा कर खड़ंजा कराते हुए मार्ग को चालू करा दिया।
जिस पर ग्रामीणों ने एसडीएम के पहल की प्रशंसा की।
ग्राम प्रधान श्याम देव राजभर ने बताया की ग्राम सभा में चक मार्ग है जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था जिससे आने-जाने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वही इस चक मार्ग को कुछ दबंग विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।
इस मार्ग पर कब्जा हो जाने के कारण बड़े वाहनों का आवागमन नहीं हो पाता था सरकारी नक्शे में 20 कड़ी का चक मार्ग है लेकिन अतिक्रमण के कारण यह सड़क नाम मात्र में सिमट कर रह गया था।
अतिक्रमण हटाने और रास्ता बनवाने को लेकर एसडीएम को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया था जिनके पहल पर अतिक्रमण हटाते हुए रास्ता को चालू किया गया है।
इस दौरान राजमंगल राजभर जनार्दन राजभर शुभम उपाध्याय नरेश यादव गणेश यादव प्रेम शंकर उपाध्याय बालकृष्ण उपाध्याय राम दरस उपाध्याय राधेश्याम उपाध्याय नवीन उपाध्याय अखिलेश यादव देवेंद्र उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।
बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…
कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…
कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…
कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…