News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बारात से लौट रही कार का भीषण सड़क हादसा, 4 बारातियों की मौत एक की हालत गंभीर

Sanjay Pandey

Reported By:

May 29, 2021  |  11:24 PM

3,226 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बारात से लौट रही कार का भीषण सड़क हादसा, 4 बारातियों की मौत एक की हालत गंभीर

खड्डा/कुशीनगर। नौरंगिया कप्तानगंज मार्ग के मुख्य पश्चिमी गंडक नहर (खैरटिया पुल) पर शनिवार की देर शाम लग्जरी कार के डिवाईडर में जबरजस्त टक्कर की वजह भीषण सड़क दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों में चार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आपके लिए और..- ‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया...

नौरंगिया- कप्तानगंज मार्ग पर खैरटिया नहर पुल पर शनिवार की रात बारात से वापस जा रही तेज रफ्तार लक्जरी कार पुल की रेंलिग (डिवाइडर ) से टकराकर पलट गई। गाड़ी के चारों चक्के ऊपर हो जाने से उसमें सवार पांचों युवक बचने के प्रयास मे गाड़ी से बाहर निकलने के लिए सिर को बाहर निकालने के चलते गाड़ी और पुल में दब गये। शोर सुन कर आस- पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गाड़ी का इंजन चालू था और धुआं निकल रहा था। गाड़ी बंद कर लोग फंसे एक युवक को बाहर निकाला जो गम्भीर रुप से घायल हो गया था। जिसकी पहचान सनेही यादव निवासी खबराभार ,कप्तानगंज के रूप में हुई। जानकारी पा कर पहुंचे एसओ नेबुआ नौरंगियां ने गाड़ी मे फंसे चारों युवको को बाहर निकलवाया। सभी युवकों की मौत हो चुकी थीं। मृतकों की पहचान उदित राव पुत्र नागेन्द्र राव उम्र 26 वर्ष व सोनू गुप्ता पुत्र नंदलाल उम्र 25 वर्ष निवासी डुमरी पकवा थाना कसया तथा नन्हें दिक्षित पुत्र प्रदुम्न दिक्षित उम्र 28 वर्ष निवासी बिजुलही थाना हाटा के रुप में हुई। जब की एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई।पुलिस ने घायल को इलाज के लिए कोटवा पीएचसी पर भिजवा अन्य शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आस पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।

यहाँ देखे दुर्घटना का दर्दनाक वीडियोकुशीनगर: सड़क दुर्घटना में 4 की मौत, देखे दुर्घटना का दर्दनाक वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन
ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन

पनियहवा बाल्मीकि नगर रेलखंड के भपसा रेल पुल पर हादसा, वंदे भारत समेत कई…

सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े
सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े

हाटा कुशीनगर। नगर स्थित एक लान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के…

सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान
सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में बिगत…

‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया थाने में जमे वरिष्ठ उप निरीक्षक, उठने लगे सवाल
‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया थाने में जमे वरिष्ठ उप निरीक्षक, उठने लगे सवाल

कुशीनगर। पुलिस विभाग में स्थानांतरण आदेश का पालन आमतौर पर तत्काल कराया जाता है,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking