News Addaa WhatsApp Group

कोरोना वारियर्स की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे टीबी कर्मचारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 26, 2020  |  11:23 AM

931 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोरोना वारियर्स की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे टीबी कर्मचारी

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : धान की बोरियों में छिपी पच्चीस पेटी अवैध...

आशुतोष व राजीव कोविड-19 व टी बी रोग के खिलाफ जंग में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है।
कप्तानगंज,कुशीनगर
देश में कोरोना महामारी के आगमन के बाद टीबी उन्मूलन के कार्य में लगे जनपद के कर्मचारीयो को शासनादेश के तहत जनपदीय सर्विलान्स कोविड-19 से संबद्ध कर दिया गया। ये टीबी कर्मचारी कोरोना योद्धा बनकर गांवों में पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग कर कोविड मरीजों की पहचान में लग गये। इन्हीं में हैं वरिष्ठ क्षय रोग पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र व राजीव राय जो अपनी टीम के साथ एक तरफ कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं तो दूसरी तरफ टीबी मरीजों का भी ख्याल रख रहे हैं जिससे की इसका खात्मा हो सके।
उल्लेखनीय है कि महानिदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने देश में तेजी से अपना पांव फैला रहे कोविड 19 को रोकने के लिए बीते 22 मार्च को टीबी कर्मचारियों को कोरोना योद्धा बनाने का आदेश दिया। इस आदेश के क्रम में सीएमओ ने इन कर्मचारियों को जिला सर्विलांस कोविड 19 से संबद्ध कर दिया। हाटा स्वास्थ्य केंद्र के टी बी कर्मीयो को ब्लाक क्षेत्र के गांवों में विदेशों से आये नागरिकों की स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी दी गयी। जिसका पालन करते हुये आशुतोष व राजीव ने लगभग 50 विदेशी नागरिकों की स्क्रीनिंग विभिन्न गांवों में जाकर किये। तो वही सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.एल.बी यादव के निर्देश पर अपनी टीम के साथ हाटा ब्लाक क्षेत्र के बतरौली व रामपुर मिश्री के अर्न्तगत आने वाले लगभग एक दर्जन गांवों में पहुंच बाहर से देश के विभिन्न प्रान्तों से आये प्रवासी मजदूरों थर्मल स्क्रीनिंग कर कोविड-19 की पहचान कर रहे हैं। इसके अलावा ढाढ़ा के संत पुष्पा स्कूल में बनाये गये क्वाराइटीन सेन्टर पर बाहर से आने वाले प्रवासियों का अपनी टीम के सदस्यों एलटी विजय कृष्ण द्विवेदी,राजकुमार चौधरी,देवेन्द्र सिंह,लाल साहब सिंह तथा अमित श्रीवास्तव,राजेश ओझा,सत्यप्रकाश रावत के साथ मिल रात दिन लगकर थर्मल स्क्रीनिंग के द्वारा कोरोना की जांच पूरी तन्यमन्यता के साथ कर रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ कोविड 19 के कारण कहीं टीबी उन्मूलन का कार्य प्रभावित न हो इसको ध्यान में रख कर श्री मिश्र टीबी मरीजों का भी बखूबी ध्यान रख रहे हैं। इसके जो पहले से उपचारित मरीज हैं उन्हें कोविड 19 से समय निकाल कर उन्हें एक माह की दवा उपलब्ध कराया है। लाक डाउन के कारण जो मरीज दवा लेने नहीं आ पाये हैं उनके घरों पर दवा इनके द्वारा पहुँचाई गई। लाक डाउन के दरम्यान अब तक टीबी के 16 नये मरीज भी मिले हैं जिनकी दवा इन्होंने शुरु करायी है तथा 7 पीएमडीटी के नये मरीजों का भी उपचार शुरु किया गया है। ऐसे में आशुतोष मिश्र कोरोना योद्धा की भूमिका तो निभा ही रहे हैं लेकिन कोविड-19 इन टीबी के मरीजों को दोहरा नुकसान न पहुंचा दे इसका भी ध्यान ये रख रहे हैं। विगत 13 मई को मुख्यचिकित्सा अधिकारी द्वारा आदेश निर्गत कर टीबी कर्मचारियों को कोविड ड्यूटी जिला सर्विलांस से हटा कर उन्हें पुनः टी बी में वापस कर दिये। पर श्री मिश्र व राय द्वारा टी बी के कार्य के साथ आज भी अपने प्रभारीचिकित्सा अधिकारी के आदेश पर कोविड की ड्यूटी पूरी निष्ठापूर्वक निभा रहे है।

संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking