News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मौनी अमावस्या पर आयोजित माँ नारायणी सामाजिक कुम्भ बुधवार से होगा शुभारंभ

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 9, 2021  |  6:25 PM

1,126 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मौनी अमावस्या पर आयोजित माँ नारायणी सामाजिक कुम्भ बुधवार से होगा शुभारंभ

खड्डा/कुशीनगर।छितौनी- बगहा रेल पुल के पास मौनी अमावस्या को आयोजित होने वाले मां नारायणी सामाजिक कुम्भ का बुधवार को शुभारंभ होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मां नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि एक लाख परिवारों में मां नारायणी का जल पहुंचाने का समापन, मां नारायणी लोक सम्मान, कोरोना योद्धाओं का सम्मान, नारायणी के महत्व पर चर्चा, आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम से सामाजिक कुम्भ मेले का शुभारम्भ होगा।
सामाजिक कुम्भ के मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चंद्र राज्य मंत्री आवास एवं शहरी नियोजन उत्तर प्रदेश सरकार (वर्चुअल) संवोधन करेंगे। इसके साथ ही संतजन, प्रबुद्ध जन का भी उद्बबोधन होगा।
बताया कि नारायणी सामाजिक कुम्भ के द्वारा प्रत्येक वर्ष कृषि, पर्यावरण व सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाने वाला “मां नारायणी लोक सम्मान” के चयन के लिए चयन समिति की बैठक अध्यक्ष डा. अरुण प्रताप सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। बिभिन्न नामों पर चर्चा के बाद मीनू जिंदल सेवा,
आयशा प्रवीन पर्यावरण तथा
मनोज राय कृषि पुरस्कार के लिए चयनित किये गए। डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि तीनों को 10 फरवरी को नारायणी सामाजिक कुम्भ में सम्मान दिया जाएगा। सदस्य डा. अभिषेक मल्ल, धर्मेंद्र सिंह के साथ सामाजिक कुम्भ के कार्यक्रम प्रमुख प्रवीण गुंजन भी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking