News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सरदार पटेल की मनाई गई जयंती, रन फॉर यूनिटी का आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 31, 2022  |  8:58 PM

468 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सरदार पटेल की मनाई गई जयंती, रन फॉर यूनिटी का आयोजन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा के श्री गांधी इण्टरमीडिएट कालेज में सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ‘रन फ़ॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विवेकानंद पांडेय, एसडीएम भावना सिंह एवं प्रधानाचार्य डा. अमरजीत पांडेय ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आपके लिए और..- कुशीनगर: झाड़ियों मे मिला शव, घटना के कारणों मे जुटी...

कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी एवं महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि वल्लभ भाई पटेल ने शराब, छुआछूत और नारियों पर अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आजादी की लड़ाई के दौरान वह कई बार जेल भी गए लेकिन पटेल की दृढ़ता के सामने अंग्रेजी हुकूमत को झुकना पड़ा। हमें उनके आदर्शों से सिख लेनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डा. अमरजीत पाण्डेय ने रन फार यूनिटी कार्यक्रम को राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाला कदम बताते हुए सभी का आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेता दुर्गेश वर्मा, मनोज जायसवाल, चन्द्रप्रकाश तिवारी, परमेश्वर सिंह, राजेश्वर सिंह, आनन्द सिंह सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं छात्र/छात्राएं सम्मिलित हुए।

छितौनी इण्टर कालेज में हुआ

छितौनी इण्टर कॉलेज में एकता दिवस के रूप में मनाया गया रन फार यूनिटी कार्यक्रम*
नगर पंचायत छितौनी के छितौनी इण्टर कालेज में आधुनिक भारत के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार एवं प्रवक्ता उदय राज शुक्ल ने भारत रत्न, लौह पुरुष, राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार से अलंकृत सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित किया। तदोपरांत लौह पुरुष के विचारों पर आधारित स्लोगन लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, एवं प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। आकाश सिंह, गुलाब चंद, आदर्श तिवारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

डीजे पर गाने के विवाद में बहा खून, चार गिरफ्तार व एक बाल अपचारी दबोचा गया
डीजे पर गाने के विवाद में बहा खून, चार गिरफ्तार व एक बाल अपचारी दबोचा गया

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना…

कुशीनगर: झाड़ियों मे मिला शव, घटना के कारणों मे जुटी पुलिस
कुशीनगर: झाड़ियों मे मिला शव, घटना के कारणों मे जुटी पुलिस

सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र केअंतर्गत पड़री ग्राम सभा में एक ईंट-भट्ठे के पास झाड़ियों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking