News Addaa WhatsApp Group

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार नहीं होंगे कोई मुख्य अतिथी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 6, 2021  |  11:01 AM

740 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गणतंत्र दिवस परेड में इस बार नहीं होंगे कोई मुख्य अतिथी

गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) पर इस बार कोई विदेशी मेहमान मुख्य अतिथि (Chief Guest) नहीं होगे. सरकार द्वारा किसी नए विदेशी मेहमान को अब इसके लिए फिर से निमंत्रण नहीं भेजा जाएगा. यह जानकारी सूत्रों ने दी है. इससे पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) आमंत्रित थे लेकिन उन्होंने ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन (UK Covid Strain) की वजह से भारत दौरा रद्द कर दिया है.

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

मंगलवार को ब्रिटिन प्रशासन ने पीएम जॉनसन का दौरा रद्द होने की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और भारत नहीं जा पाने के लिए खेद व्यक्त किया है. साल 1993 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉन मेजर गणतंत्र दिवस परेड पर मुख्य अतिथि थे. अगर बोरिस जॉनसन आते तो यह सम्मान पाने वाले वह दूसरे ब्रिटिश पीएम होते.

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने कहा कि जिस रफ्तार से ब्रिटेन में नया कोविड स्ट्रेन का प्रसार हो रहा है, उस लिहाज से मौजूदा दौर में उनका ब्रिटेन में रहना महत्वपूर्ण है, ताकि वह देश में वायरस संक्रमण की रोकथाम पर ध्यान केंद्रित कर सकें.

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद वहां लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. माना जा रहा है कि वायरस का नया वैरिएंट तेजी से संक्रमण फैलाता है. नए वायरस के सामने आने के बाद कई देशों ने यात्रा संबंधी प्रतिबंध भी लगाए हैं. यात्रा पर अस्थायी बैन लगाने के बावजूद 30 से ज्यादा देशों में म्युटेंट वर्जन से संक्रमण के मामले पाए गए हैं. भारत में इस तरह के 58 मरीज मिले हैं. ये सभी मरीज या तो ब्रिटेन से आए हैं या फिर ब्रिटेन के यात्रियों के संपर्क में आए थे.

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking