अपराध सबाददाता/न्यू्ज अड्डा
आज भोर में राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के रास्ते प्रतिबंधित गो बंश की एक खेप को तरयासुजान पुलिस ने सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास से बरामद करने में कामयाब हुई है।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज संदीप कुमार बर्मा के नेतृत्व में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रबिवार को थाना तरया सुजान पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह,चौकी प्रभारी बहादुरपुर प्रेमनारायण सिह, हेड कांस्टेबल सचिंद्र कुमार राय ,आरक्षी मनोज कुमार बर्मा,अवधेश यादव,पंकज चौधरी द्वारा सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास से एक अदद डीसीएम ट्रक नं0 बीआर 22 जीबी 0601 से तस्करी कर ले जायी जा रही बीस राशि गोवंशीय पशु बरामद कर दो अभियुक्तों धर्मदेव पुत्र पूर्णवासी निवासी बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ, सुरेन्द्र यादव पुत्र मिस्त्री यादव निवासी सरदार नगर सरिया थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 194/20 धारा 3/5A/8 गो0नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…
वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…