News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●तहसील के साप्ताहिक बजारों पर अब लगी पाबंदी.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Feb 25, 2021  |  8:34 PM

1,791 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●तहसील के साप्ताहिक बजारों पर अब लगी पाबंदी.।

पालघर। राज्य में कोरोना के बढते प्रभाव को लेकर प्रशासन पुरी तरह चाक चौबंद तैयारियों में लगा हुआ है। प्रशासन किसी भी तरह के लापरवाही पर सख्ती से पेश होने के लिए कृतसंकल्पितहै। कोविड-19 के संक्रमण के खतरे को टालने के लिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी मानते हुए पालघर जिला प्रशासन ने बड़े फैसले लेने शुरू कर दिये है।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में बैरियरों पर एएसपी का ‘सरप्राइज चेक’,बहादुरपुर...


पालघर जिलादंडाधिकारी डाँ.मणिक गुरसल की ओर से अपर जिलादंडाधिकारी पालघर सुरेंद्र नवले ने आज गुरुवार को जारी किये अध्यादेश में सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ को नियंत्रण करने के लिए अब पालघर तहसील के सभी साप्ताहिक बाजारों को आगले आदेश तक के लिए बंद किये जाने का निर्णय अग्रसारित किया है।


अपर जिलादंडाधिकारी पालघर की ओर से जारी सभी संबंधित विभागों के लिये एडवाइजरी में बताया गया है कि पालघर तहसील के पालघर,सफाले,मनोर तथा बोईसर में लगने वाले साप्ताहिक बजारों पर अग्रिम आदेश तक कोविड से बचाव के लिए पाबंदी जारी रखा जायेगा।
जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना पर न्यायोचित कारवाई की जा सकती है।


बोईसर ग्रामपंचायत के सरपंच कु.वैशाली अ.बाबर और ग्रामसेवक कमलेश संखे ने औद्योगिक शहर बोईसर वासियों से शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार पर जारी पाबंदी में सहयोग करते हुए खरीददारी से परहेज़ करने का आग्रह किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking