पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नरचोचवा गांव स्थित प्रज्ञा महाविद्यालय के समीप प्रेसर ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से उसमे दबने के कारण ड्राइबर/गाड़ी मालिक की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।
उक्त थाना क्षेत्र के डिवनी गांव निवासी संतोष राय उम्र लगभग 40 वर्ष अपने खुद के ट्रैक्टर ट्राली से भाड़े पर मिट्टी गिरवाने का कार्य करते थे।आज गुरुवार को वे नरचोचवा गांव में मिट्टी गिरा रहे थे कि मिट्टी ढुआई के समय साइड लेने के चक्कर मे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो कर पलट गई जिससे दबने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।इस दर्दविदारक घटना से जहाँ मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही पूरा गांव भी शोकाकुल है।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…