News Addaa WhatsApp Group

पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही पड़री गांव आ धमके अधिकारी,हॉटस्पॉट घोषित हुआ पड़री गांव

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 18, 2020  |  11:41 AM

1,978 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही पड़री गांव आ धमके अधिकारी,हॉटस्पॉट घोषित हुआ पड़री गांव

पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर गांव पहुचे अधिकारी, हॉटस्पॉट किया घोषित

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

हाटा:: से वेद प्रकाश मिश्र की कलम से

हाटा, कुशीनगर
प्रशासन द्वारा विकास खण्ड सुकरौली के गांव पडरी को हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद एसडीएम हाटा प्रमोद कुमार तिवारी, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाटा हरेंद्र मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या नाथ सिंह, खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अजय सिंह ने सुबह गांव में पहुच कर गांव में बाहर से आने जाने वाले रास्तो को चिन्हित कर मृतक के मकान के साथ ही नगरपालिका हाटा की टीम के द्वारा पूरे गांव के मकानों व रास्तों को सैनेटाइज किया गया। अपरान्ह लगभग एक बजे गांव में पहुचे जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने गांव में पहुची स्वास्थ्य विभाग व विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम को गांव में बाहर से आये लोगो की जानकारी लेने के साथ ही मृतक के परिवार के सदस्यों और उसके साथ आये अन्य लोगो की जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जो लोग गांव में है उन्हें अपने घरों पर ही रहना है, कोई बाहर नही निकलेगा। सब्जी, खाने पीने वाली सभी वस्तुएं प्रशासन द्वारा उनके घरों पर ही प्रशासन उपलब्ध करवाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गांव से बाहर जाने वाले सभी रास्तो को सील कर दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजय गुप्ता ने बताया कि पूरे गांव के सर्वे के लिए तीन सदस्यीय 13 टीम गठित की गयी है। जिसके द्वारा गांव में बाहर से आये लोगो की जानकारी एकत्रित कर अधिकारियों को दी जानी है। इस दौरान डॉ हेमन्त वर्मा, डॉ सरिता गुप्ता, एडीओ पंचायत अरुण कुमार, डीपीसी नंदू मिश्र, प्रदीप गुप्ता, डॉ आर एन द्विवेदी, विनोद गौंड, नंदपाल, मुकेश शाही, नर्वदा शाही व अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking