रामकोला/कुशीनगर । कोरोना संक्रमण से मचे हाहाकार व लाक डाउन के चलते दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुए गरीब परिवारों को चिह्नित कर त्रिवेणी चीनी मिल के प्रोडक्शन मैनेजर विजय प्रताप सिंह और उनकी टीम ने शुक्रवार को करीब चार दर्जन लंच पैकेट वितरित किया।
आपको बताते चलूँ कि लॉकडाउन के चलते मजदूरी कर अपनी जीविका चलाने वाले गरीब परिवार पर खाने का संकट गहराने लगा है,को ध्यान में रखते हुए त्रिवेणी चीनी मिल के प्रोडक्शन मैनेजर ने रामकोला नगर से सटे धर्मसमधा मंदिर पहुंच परिसर में झूला डालकर अपनी जीविका चलाने वाले प्रवासियों व क्षेत्र मेहदीगंज सहित अन्य कई मलिन बस्तियों में जाकर लगभग चार दर्जन असहाय लोगों को भोजन का पैकेट वितरण किया।प्रोडक्शन मैनेजर श्री सिंह ने बताया कि पूरे मई माह तक ऐसे ही लंच पैकेट बनवाकर गरीबों के बीच बाटने का क्रम जारी रहेगा। प्रयास करूंगा कि कोई भी गरीब भूखे पेट ना सोए। श्री सिंह ने बताया कि गरीब की मदद करने से बढ़कर मानव जीवन में कोई उपकार नही है।इस संकट की घड़ी में गरीब परिवार की सेवा कर दिल को सकुन मिलेगा ।
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…