News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पंचायत चुनाव के नामांकन में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 17, 2021  |  7:43 PM

1,016 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पंचायत चुनाव के नामांकन में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

  • रामकोला ब्लाक पर नामांकन के लिए हुई भारी भीड़ 
  • पहले दिन प्रधान पद के 358,बीडीसी 430 तथा पंचायत सदस्य पद के लिए 336 लोगों ने किया नामांकन

रामविहरि राव/न्यूज़ अड्डा

रामकोला/कुशीनगर । पंचायत चुनाव के नामांकन के प्रथम दिन शनिवार को रामकोला ब्लाक पर ग्राम प्रधान पद के लिए 358, बीडीसी पद के लिए 430 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 336 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।नामांकन के समय कोरोना के दहशत पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की तादाद भारी पड़ा। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां भी उड़ायी। बैरिकेडिंग के बाद भी पुलिस को दिनभर मशक्कत करना पड़ा ।

शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए नामांकन के लिए रामकोला विकास खण्ड कार्यालय में सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई। एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी ने शुक्रवार की शाम से ही नामांकन के काउंटर और बैरिकेडिंग करने की तैयारी पूरी करा ली थी। विकास खंड कार्यालय को जाने वाले रास्तों के  लगभग 100 मी0 पूर्व ही बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को पूर्ण रूप से रोक दिया गया था।कार्यालय के मेन गेट पर सेनेटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी।कतारबद्ध प्रवेश कर रहे लोगों को सैनिटाइज करने के साथ ही थर्मल स्कैनिंग की जा रही थी। परिसर में कुल पंद्रह काउंटर लगाये गये थे।  न्याय पंचायतों के लिए 9 तथा बीडीसी  के लिए 6 अलग काउंटर की व्यवस्था की थी।प्रत्येक काउंटर पर लंबी कतार देखने को मिली। लोग विना भय किये एक दूसरे से सट हुए थे। किसी भी काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही हो रहा था। रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक के0पी0 सिंह अपने सहयोगियों व सिपाहियों के साथ हैंड अनाउंसर माइक से लगातार कोरोना गाइडलाइंस को पालन करने की अपील करते नजर आये। नामांकन के पहले दिन उप जिलाधिकारी, सीओ खड्डा, प्रवेक्षकीय अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया। आरो हरिशंकर पांडेय और एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी लागातार काउंटरो पर घूमकर आवश्यक निर्देश देते देखे गये। बहुत से लोगो में यह गलत फहमी हो गई थी कि रविवार के दिन लाकडाउन रहेगा तो चलो शनिवार को ही पर्चा भर दे। इसके चलते भारी भीड़ देखने को मिली। जनता इंटर कालेज से लेकर ब्लाक के मोड़ तक मुख्य मार्ग पर प्रत्याशियो व उनके समर्थको की मेले जैसा दृश्य नजर आयी और लगी रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking