News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: मजदूर के बेटे ने निर्माणाधीन मकान मालिक पर किया हमला,गम्भीर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 10, 2021  |  8:46 PM

1,242 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: मजदूर के बेटे ने निर्माणाधीन मकान मालिक पर किया हमला,गम्भीर

राम विहारी राव/न्यूज़ अड्डा

रामकोला/कुशीनगर | थाना क्षेत्र के घिनहुआ गांव में मकान निर्माण कार्य में लगा मजदूर के बेटे ने भवन स्वामी मृत्युंजय सिंह पर कुदाल से प्रहार कर बुरी तरह घायल करने का मामला संज्ञान में आया है।वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने युवक के हाथ से जबरन कुदाल छीन कर फेक दिया। घायल मृत्युंजय सिंह के परिजनों ने उन्हें सीएचसी रामकोला लाया।प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा घिनआ निवासी मृत्युंजय सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह गांव के बाहर अपने पैतृक जमीन में भवन का निर्माण कार्य करा रहे थे। भवन निर्माण में लगे मजदूर अवधेश पासवान का पुत्र प्रदुमन पासवान उम्र 20 वर्ष भी मजदूरी कर रहा था। किसी बात को लेकर प्रदुमन पासवान पुत्र अवधेश पासवान ने मृत्युंजय सिंह उम्र 40 वर्ष के ऊपर कुदाल से प्रहार कर दिया। मृत्युंजय सिंह की चिल्लाने की आवाज सुन अन्य मजदूर दौड़े और प्रदुमन पासवान के हाथ से कुदाल छीन कर फेंक दी।  प्रदुमन ने कुदाल से मृत्युंजय के सिर पर कई जगह प्रहार करने की जानकारी मिली है ।जिस पर मृत्युंजय सिंह बेहोश होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी उनके परिजनों को होने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल मृत्युंजय को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुँचे। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक करुणेश प्रताप सिंह ने बताया की अभी तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलते ही जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking