• वैक्सीनेशन के लिए लोगो की जुटी भीड़,केन्द्र पर हुआ 385 लोगों को वैक्सीनेशन।
चंद्रप्रकाश त्रिपाठी
सुकरौली/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा में वैक्सीन लगवाने के लिए लोग सुबह से ही काफी संख्या में जुटे।सरकार द्वारा मुफ्त में प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है।जहाँ टीका लगवाने के लिए लोगो की भीड़ देखी जा सकती हैं।
ऐसा ही कुछ नज़ारा सीएचसी देवतहा पर भी देखने को मिला।सुबह से ही लोगो की भीड़ यहाँ देखी जा सकती थी।काफी समय तक वैक्सीनेशन ना शुरू होने के कारण लोगो मे आक्रोश व्याप्त था।साथ ही लोगो ने स्वास्थ्यकर्मियो पर समय से वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू ना होने की शिकायत भी की।उनका आरोप था कि लोगो को कड़ी धूप में वैक्सीन लगवाने के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ा।
कुछ समय बाद शुरू हुए टीकाकरण में 385 लोगो को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…