News Addaa WhatsApp Group Join करें

हवाई फायर कर होटल में लूटपाट का चार घंटे में खुलासा, धरे गये तीनों लुटेरें.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 1, 2020  |  2:33 PM

1,821 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हवाई फायर कर होटल में लूटपाट का चार घंटे में खुलासा, धरे गये तीनों लुटेरें.। WhatsApp
Responsive image

पालघर।जिले से गुजरती मुंबई अहमदाबाद राजमार्ग पर बीती रात कासा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंबोली स्थित आकाश होटल में रात के तीन बजे हवाई फायर के बाद कैश काउंटर से लाखों की लूटपाट की घटना के पश्चात पालघर पुलिस ने बड़े सक्रियता से पुलिस की जाल बिछाते हुए बरदात में शामिल तीनों लुटेरों को चार घंटों में ही हवालात पहुँचा दिया है।
बताया जाता है कि बीती रात गुरुवार की सुबह तीन बजे के आसपास तीन लोग आकाश होटल पर खाना खाने के बाद कैश काउंटर पर पैसा देने के बहाने जाकर जबरी मैनेजर को धमकाते हुए रिवाल्वर दिखाकर काउंटर से लगभग 1लाख दस हजार रुपये निकालने लगे। मैनेजर व उपस्थित कर्मचारियों के विरोध पर हवाई फायर करते हुए होटल पर आई 20 कार अफरातफरी में छोड़कर भाग खड़े हुए।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...


राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूटपाट की बड़ी घटना के अंजाम देने की सूचना मिलते ही पालघर पुलिस अधिक्षक दतात्रेय शिंदे ने अपने अधिनस्थों की फौरन सुनिश्चित कार्यवाही के लिए आदेश देते हुए अपर पुलिस अधिक्षक विक्रांत देशमुख समेत जिले के सभी पुलिस उपाधिक्षकों समेत सभी पुलिस थानों को एर्लट करते तत्काल लुटेरों को पकड़ने का फरमान जारी कर दिया।
पुलिस अधिक्षक के फरमान का आलम यह रहा कि जिले की पुलिस के का़म्बिंग आपरेशन के मद्देनजर तीनों आरोपियों को चार घंटों के अंदर ही हवालात में डाल दिया गया है।
पत्रकारों के साथ जिला मुख्यालय पर मुखातिब पुलिस अधीक्षक ने घटना का सिलसिलेवार जानकारी देते बताया है कि आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध कासा पुलिस स्टेशन में 394,397,34 व आर्म्स एक्ट 3/25 के तहद मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking