News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: प्राथमिक विद्यालय सुकरौली के शिक्षक, प्रदीप सिंह की अनोखी पहल “मोहल्ला पाठशाला”!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 1, 2020  |  1:44 PM

2,184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: प्राथमिक विद्यालय सुकरौली के शिक्षक, प्रदीप सिंह की अनोखी पहल “मोहल्ला पाठशाला”!

चंद्र प्रकाश त्रिपाठी/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

सुकरौली बाजार – कुशीनगर | वैश्विक महामारी कोरोना के कारण विद्यालयों में शिक्षण कार्य लम्बे समय से अस्थगित है।बच्चों का नुकसान न हो इसके लिए प्राथमिक विद्यालयों सुकरौली के सभी शिक्षक लगातार प्रयासरत्त हैं।इसके लिए यूट्यूब ,व्हाट्सएप्प ग्रुप से ऑनलाइन शिक्षा दे रहे हैं।जिन बच्चों या अभिभावकों के पास इंटरनेट और एंड्रायड मोबाइल का अभाव है उन बच्चों के घर तक मासिक होम वर्क की हार्ड कॉपी पहुँचाई जा रहे हैं।प्राथमिक विद्यालय सुकरौली के सहायक अध्यापक प्रदीप सिंह ने “मोहल्ला पाठशाला” द्वारा बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है। शिक्षक प्रदीप सिंह की अनोखी पाठशाला की विशेषता यह है कि यह विद्यालय स्कूल समय के बाद संचालित हो रही है।मोहल्ला पाठशाला में अधिकतम 20 बच्चों को एक साथ शिक्षित किया जा रहा है।शारीरिक दूरी के साथ-साथ मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जा रहा है।प्रदीप सिंह ने बताया कि भले ही विद्यालय बन्द है लेकिन शिक्षक विद्यालय में आकर ऑनलाइन शिक्षा देने के साथ- साथ, दीक्षा एप्प से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में शासन और विभागीय नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के लिए छुट्टी के बाद का समय निर्धारित किया गया है।बताते चले कि शिक्षक प्रदीप सिंह ने व्यक्तिगत प्रयास से प्राथमिक विद्यालय सुकरौली की वेबसाइड www.modelschoolsukrauli.com और यूट्यूब चैनल बनाया है।जिसका प्रयोग शिक्षा के साथ-साथ जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है। प्रदीप सिंह शिक्षण कार्य के साथ सामाजिक कार्यक्रमो में सक्रिय योगदान देते आ रहे हैं।समय -समय पर निःशुल्क चिकित्सा कैम्प आयोजित कराने का कार्य करते हैं कोरोना महामारी में कोरोना वारियर्स के रूप में जब लॉकडाउन के कारण सभी दुकान बंद थी उस समय पुलिस कर्मियों को बिस्कुट पानी देने,गरीबों को खाद्यान और प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराते रहे।सामाजिक कार्य और उत्कृष्ठ शिक्षण कार्य को देखते हुए प्रदीप सिंह को एशियन एजुकेशन पुरस्कार और विशिष्ट बीटीसी द्वारा उत्कृष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर श्री विमलेश कुमार और खण्ड शिक्षा अधिकारी सुकरौली श्री विजय कुमार गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय सुकरौली के अध्यापकों और सहायक अध्यापक प्रदीप सिंह द्वारा कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवीन प्रयोगों की सराहना किया है और कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग प्रदीप जी जैसे कर्मठी शिक्षक के कार्यों से गौरवान्वित है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking