News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: पुलिया निर्माण के लिए खोदी दी सड़क लोग हो रहे घायल!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 2, 2020  |  4:37 PM

1,245 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पुलिया निर्माण के लिए खोदी दी सड़क लोग हो रहे घायल!

हाटा/कुशीनगर। हाटा से सेमरी परसौनी मार्ग पर भिस्वा के पास दो माह पूर्व पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे दर्जन भर से अधिक गांव के लोगों को लिए परेशानी का सबब बन गया है। पुलिया के बगल में मिट्टी में न डालने से आवागमन में भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
गौरतलब है कि डेढ़ वर्ष पूर्व भारी बरसात में यह पुलिया बह गई थी बारिश का पानी हटने के बाद लोगों ने मिट्टी डालकर आवागमन को चालू किया। जिसके बाद ठेकेदार ने बिते सितम्बर माह में पुलिया बनाने के किए सड़क को खुदवाकर पुलिया बनाने का काम बंद कर गड्ढों को बिना भरे छोड़ दिया। इस मार्ग पर बड़हरा निवासी रामकृपाल उमा सिंह यूनुस खान टिकरी निवासी केरस प्रसाद सहित दर्जनों लोग गड्ढे के पास गिरकर घायल हो चुके हैं। इससे हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। तहसील मुख्यालय पहुंचने के बड़हरा सेमरी परसौनी गड़ेरीपट्टी दुबौली अथरहा सिकटिया सहित दर्जन भर से अधिक गांव के लोगों का मुख्य मार्ग है। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य बृजभूषण प्रसाद ग्राम प्रधान बड़हरा राकेश शुक्ल भिस्वा प्रधान राजेन्द्र जायसवाल बद्री नारायण शुक्ला रमायन राव मुख्तार चौहान अजय सिंह राजेश चौहान भगत जी समेत क्षेत्रीय लोगों ने त्वरित पुल बनवाने की मांग की है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ डोल मेले में सुरक्षा का ‘फुलप्रूफ’ प्लान, चप्पे-चप्पे पर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला
एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला

कुशीनगर। घर में आया छह साल का मासूम अचानक लापता हो जाए तो परिवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking