पिपरा बाजार/कुशीनगर। खबर का असर पिपरा बाजार में विकास खण्ड विशुनपुरा के जिम्मेदारों द्वारा सफाई कर्मी लगवाकर सफाई कार्य कराया गया।
बताते चले कि न्यूज़ अड्डा के पोर्टल से सोमवार के अंक में सफाई कर्मी नदारद बजबजा रहे नाले ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की जिम्मेदारी शिर्षक के नाम से प्रमुखता से खबर छपी थी जिसको सज्ञान में लेते हुए ब्लाक मुख्यालय के जिम्मेदारों ने बुद्धवार को सरपतही न्याय पंचायत के सफाई कर्मीयो को भेज उक्त बाजार की सफाई कराई।
परन्तु जन आवाम के मन मे यह यक्ष प्रश्न घूम रहा है कि बिना स्थाई सफाई कर्मी की नियुक्ति के इस तरह कब तक बाजार की सफाई ब्यवस्था चलती रहेगी।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…