वेदप्रकाश मिश्र/Newsaddaa
हाटा/कुशीनगर | जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोतवाली प्रभारी ने सुरक्षा बलों के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया।
मंगलवार की शाम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर कर सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क लगाने के प्रति लोगों को जागरूक किया।
श्री मिश्र ने भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। और कहा कि आवश्यक कार्य दवा, राशन इत्यादि के लिए ही जरूरतमंद लोग ही बाहर निकले। मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करें। शासन के निर्देश पर शनिवार व रविवार पूर्ण रूप से बंदी है। अनावश्यक रूप से नगर में भीड़ इकट्ठा ना करें।अनावश्यक घूमते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। पैदल मार्च के दौरान के दौरान एस आई विनोद कुमार सिंह, एस आई धर्म देव चौधरी, एस आई धर्मेन्द्र गौतम, कांस्टेबल राहुल पांडेय, सुनील यादव, अमित यादव ,अखिलेश तिवारी ,दिपक कुमार ,हरेंद्र कुमार, रवि यादव,सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…