News Addaa WhatsApp Group Join करें

हैदराबाद में 8 बब्बर शेर कोविड पॉजिटिव, देश में पहली बार इंसानों से जानवरों में फैला कोरोना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 4, 2021  |  7:01 PM

1,044 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हैदराबाद में 8 बब्बर शेर कोविड पॉजिटिव, देश में पहली बार इंसानों से जानवरों में फैला कोरोना

कोरोना का कहर पूरे देश में बढ़ता ही जा रहा है. संक्रमण का आलम यह है कि इंसान तो इंसान अब जानवर भी इसकी चपेट में आने लगे हैं. जी हां, ताजा मामला हैदराबाद जू से आ रही है, जहां नेहरू जूलोजिकल पार्क के 8 एशियाई शेर कोरोना की चपेट में आ गए है. यह देश में पहली ऐसी घटना बताई जा रही है जब किसी जानवर कोरोना संक्रमण की चपेट में आएं हैं.

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

शेरों का कराया गया था आरटी-पीसीआर टेस्टः नेहरू जूलोजिकल पार्क के कर्मचारियों ने शेरों में कोरोना के लक्षण देखे तो उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया. नमूनों की जांच में शेरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. बता दें, शेरों में खांसी, नाक से पानी निकलना और भूख में कमी के लक्षण दिखने के बाद इनका कोविड टेस्ट कराया गया था.

आम लोगों के लिए बंद किया गया जू

वहीं, जू में शेरों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद एहतियात के तौर पर जू को बंद कर दिया गया है. जू में पब्लिक एंट्री बंद कर दी गई है. वहीं जांच कर रहे डॉक्टरों और कर्मंचारियों का कहना है कि आस पास आये संक्रमित लोगों से शेरों को भी संक्रमण फैला है. बता दें जू में काम करने वाले कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

कई और जानवर भी हो चुके हैं कोरोना संक्रमितः

पहले ऐसा दावा किया जा रहा था कि कोरोना संक्रमण जानवरों में नहीं फैलता. लेकिन बीते साल अमेरिका में कई बाघों को कोरोना हो गया था. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बाघों में कोरोना के लक्षण दिखाई देने लगे थे. वहीं, हांगकांग में कई बिल्लियों और कुत्तों में भी कोरोना के लक्षण दिखे थे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking