News Addaa WhatsApp Group

उत्तरप्रदेश में भगवा गमछा पहनने और तिलक लगाने पर साधु की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2020  |  5:37 PM

1,120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उत्तरप्रदेश में भगवा गमछा पहनने और तिलक लगाने पर साधु की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक साधु की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक समुदाय विशेष के युवक ने भगवा गमछा पहनने और तिलक लगाने को लेकर एक साधु पर टिप्पणी की थी, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक ने साधु को बीच सड़क पर जमकर पीटा। इसके बाद मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान साधु ने दम तोड़ दिया। घटना मेरठ के भगवानपुर क्षेत्र में पड़ने वाले अब्दुल्लापुर की है।
साधु के साथ हुई इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। बुधवार को बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने परिजनों को साथ लेकर साधु कांति प्रसाद का शव अब्दुल्लापुर में सड़क पर रख दिया और जाम लगा दिया। हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने और एसओ को सस्पेंड करने की मांग की गई। इस दौरान घंटों तक बवाल होता रहा। कैंट विधायक और जिला पंचायत सदस्य भी पहुंच गए। आखिर में आर्थिक मदद और एसओ और एसएसआई को लाइन हाजिर करने पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

आरोपियों की धर-पकड़ और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा

अब्दुल्लापुर में मंदिर के सेवक कांति प्रसाद के साथ अनस नाम के युवक ने भगवा गमछा पहनने और तिलक लगाने को लेकर 13 जुलाई को मारपीट की थी। 14 जुलाई को उपचार के दौरान कांति प्रसाद की मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब आठ बजे बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने कांति प्रसाद का शव अब्दुल्लापुर में किला रोड पर रख दिया और जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दी। पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती से संबंधों का आरोप लगाया। इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली को विवादित बताते हुए आरोपियों की धरपकड़, एसओ को हटाने और मुआवजे की मांग की गई।

प्रशासन ने दिया मदद का भरोसा

एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ सदर देहात और आसपास के चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। मामला काबू करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने सख्ती भी की, लेकिन भीड़ नहीं मानी और पुलिस से तीन बार झड़प हुई। अधिकारियों के धमकाने के बावजूद लोग सड़क पर डटे रहे। इसके बाद विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य रोहतास पहलवान और बलराज डूंगर समेत बाकी लोग भी पहुंच गए। मामले में एसएसपी अजय साहनी से बात की गई, जिसके बाद एसओ और एसएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया। आर्थिक मदद के लिए 25 लाख रुपए की रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई और साथ ही कांति प्रसाद की पत्नी की पेंशन शुरू करने का आश्वासन दिया गया।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking