News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पंचायत चुनाव पर भाजपा के सह प्रभारी ने बनाई रणनीति, दिया ट्रिप्स

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 17, 2021  |  8:14 PM

1,116 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पंचायत चुनाव पर भाजपा के सह प्रभारी ने बनाई रणनीति, दिया ट्रिप्स WhatsApp
Responsive image

पिपरा बाजार/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा रविवार को पडरौना में थे।इस दौरान उन्होनें तीन सत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव के लिए पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा करते हुए पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

प्रथम सत्र में मण्डल अध्यक्ष, ब्लाक संयोजक और वार्ड संयोजक की बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा नें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के के जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों से विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है।पिछले सत्तर वर्षों से विपक्ष जिन मुद्दों से देश की जनता को डरा डरा कर रखा था उसे प्रधानमन्त्री नें एक एक करके पूरा कर दिया है।धारा 370,35ए,श्री राम मन्दिर,सीएए,कृषि बिल,वन रैंक वन पेंशन जैसे कार्य प्रधानमन्त्री के दृढ़ संकल्प शक्ति से ही पूरा हुआ है।उन्होनें कहा कि देश में एक विघटनकारी विचारधारा काम कर रही है जिससे हम सीएए लाते है तो शाहीन बाग पैदा होता है,किसान हित में कानून बनाते हैं तो भ्रम फैला कर सड़कों पर तोड़फोड़ होती है।इसलिए हमारेअन्त्योदयी और राष्ट्रवादी विकासवाद के विचार को एकत्रित करने यह सबसे सही समय है।

उन्होनें कहा कि हमारी भारतीय विचारधारा सदैव उन्नत और मजबूत रहे उसके लिए हम पंचायती चुनाव लड़ रहे हैं।क्योंकि मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि गांव, गरीब,किसान,वंचित और मजलूमों की सेवा करने वाले लोग सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही हैं।इसीलिए भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव पूरी गम्भीरता से लड़ने जा रही है।क्योंकि जब गांव से लेकर प्रदेश और केन्द्र तक हमारी सरकार रहेगी तो उपर से आने वाला एक एक रुपया गांव गरीब और जरूरतमंद के बीच जमीन पर खर्च होगा और सबका साथ सबका विकास होगा।सह प्रभारी ने उपस्थित भाजपाइयों का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार बार बार मंत्र पढनें से मंत्र सिद्ध होता है उसी प्रकार आप लगातार संवाद कर के बूथ सिद्ध कीजिए।जब बूथ मजबूत रहेगा तब हर चुनाव में हमें विजय मिलेगी।आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर है उसे बनाए रखना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

इससे पहले प्रस्तावना उद्बोधन में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय चुनाव संयोजक विनोद कुमार राय नें कहा कि 22जनवरी को मतदाता सूची प्रकाशित होने और आरक्षण आने के बाद सेक्टरवार बैठक कर के वार्डों की राजनैतिक दृष्टि क्या है इसकी समीक्षा की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र संचालन राधेश्याम पाण्डेय और आभार ज्ञापन अवधेश प्रताप सिंह नें किया।इस अवसर पर विधायकगण रजनीकान्त मणि त्रिपाठी,जटाशंकर मणि त्रिपाठी,गंगा सिंह कुशवाहा,जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,राणा प्रताप राव,विवेकानन्द पाण्डेय,सुदर्शन पाल जिला उपाध्यक्ष सीता सिंह,विजय शुक्ल,रमेश सिंह, बृन्दा प्रसाद,मनोज जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही,जगदम्बा सिंह,अखिलेश मिश्र,पंचायत चुनाव सह संयोजक राधेश्याम पाण्डेय,ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे,हाटा नगर पालिका परिषद चेयरमैन मोहन वर्मा,जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल,बलराम यादव,अतुल श्रीवास्तव,रामसागर कुशवाहा,मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,कार्यालय मंत्री मारकण्डेय दूबे ,ब्लाक संयोजक छेदी मिश्र,मारकण्डेय दूबे,कार्यालय व्यवस्थापक भीखम प्रसाद ,रविन्द्र शुक्ल,राकेश यादव,दुर्गेश राय,राम अवध यादव,पुण्य प्रकाश तिवारी,सुधीर राव,प्रदीप सिंह,सत्येन्द्र सिंह,घनश्याम गोरखपुरी,राधेश्याम दीक्षित,सुप्रिय मालवीय,सुनील दूबे अटल,वरुण राय,संजीव दीक्षित सहित तीस मण्डल अध्यक्ष और 61 वार्ड संयोजक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking