News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पत्रकारों की बैठक में गरमाया रहा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग का मुद्दा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 12, 2020  |  8:53 AM

1,103 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पत्रकारों की बैठक में गरमाया रहा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग का मुद्दा

कसया/कुशीनगर | कसया तहसील क्षेत्र के जौरा बाजार चौराहे पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले पत्रकारों की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग का मुद्दा गरमाया रहा। बैठक में संगठन विस्तार सहित पत्रकारों की समस्याओं व प्रसाशनिक व्यवस्थाओं को लेकर गम्भीर चर्चा हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पत्रकार व सामाजिक चिंतक बृज बिहारी त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों के साथ आये दिन घटनाएं घट रही है जो गम्भीर चिंता का विषय है। वही पत्रकारों को फर्जी मुकदमों में फसाकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। जिससे उनके कार्यो में तो बाधा उतपन्न हो ही रहा है, साथ ही साथ उनका सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन किया जा रहा है। ऐसे में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। बैठक की अध्यक्षता विजय राव व संचालन असफाक अंसारी ने किया। बैठक के ही दौरान संगठन के विस्तार को लेकर देवरिया जनपद के कई पत्रकारों से ऑनलाइन विचार विमर्श किया गया। इस दौरान पत्रकार सुधाकर उपाध्याय, विवेकानन्द सिह, अजय सिंह सहित अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking