News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 25, 2026  |  4:11 PM

1,402 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए गए सुदृढ़ीकरण कार्य को लेकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ रहे हैं। कार्यदायी संस्था और परियोजना निदेशक की कथित युगलबंदी अब सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये की लागत से एनएच‑27 पर कसया से लेकर उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा तक लगभग 36 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण कराया गया, लेकिन मानकों की खुलेआम अनदेखी हुई।
मानक के अनुसार सड़क किनारे डेढ़ मीटर सोल्डर का निर्माण होना था, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि एक मीटर सोल्डर का काम भी कई हिस्सों में नहीं कराया गया। आरोप है कि यह सब परियोजना निदेशक कार्यालय के वरदहस्त के बिना संभव नहीं।स्थानीय लोगों का कहना है कि डीबीएम और बीसी की परतें डालने के बाद भी सोल्डर पर कोई ठोस कार्य नहीं दिखता।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

सूत्रों के अनुसार सुदृढ़ीकरण के दौरान कार्यदायी संस्था गणेश बिल्डर्स द्वारा मिलिंग मैटेरियल को गोरखपुर स्थित परियोजना निदेशक कार्यालय की निगरानी में अवैध रूप से बेचा गया। यही नहीं, सोल्डर कार्य के नाम पर करोड़ों रुपये का फर्जी भुगतान कर भ्रष्टाचार को अंजाम देने का आरोप भी लगाया जा रहा है।

धीरे-धीरे खुल रही परतें यह इशारा कर रही हैं कि यह मामला केवल तकनीकी खामियों तक सीमित नहीं, बल्कि संगठित भ्रष्टाचार का है। जागरूक नागरिकों ने पूर्व में उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन अब तक कार्रवाई ‘ढाक के दो पात’ ही साबित हुई है।
बहरहाल, यह पूरा प्रकरण उच्चस्तरीय जांच की मांग करता है। सवाल साफ है—जब सड़क किनारे सोल्डर ही नहीं, तो भुगतान किस काम का? यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई और नुकसान की भरपाई अनिवार्य होगी। अब निगाहें प्रशासन और जांच एजेंसियों पर टिकी हैं कि एनएच-27 के ‘सोल्डर घोटाले’ पर कब तक पर्दा उठता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking