News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पीएम किसान योजना अन्तर्गत वंचित पात्रों हेतु विकास खण्डवार कैम्प का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 18, 2021  |  5:43 PM

1,021 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पीएम किसान योजना अन्तर्गत वंचित पात्रों हेतु विकास खण्डवार कैम्प का आयोजन
  • पीएम किसान योजना अन्तर्गत वंचित पात्रों हेतु विकास खण्डवार कैम्प का आयोजन
  • कैम्प के माध्यम से डाटा सुधार कर वंचित पात्रों को दिया जाएगा योजना का लाभ

फणीन्द्र पाण्डेय/न्यूज अड्डा

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर | उप निदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी ने कृषक बन्धुओं को अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत पीएम किसान योजना से वंचित कृषको जिनका आधार/खाता न0 गलत है तथा ओपन सोर्स से पंजीकरण कराया है,के डाटा सुधार हेतु कैम्प का आयोजन दिनांक 19-01-2021 को विकास खण्डो के ग्राम पंचायत मुख्यालयों में पंचायत भवन/विद्द्यालयो पर आयोजित किया जाएगा।
श्री चौधरी ने बताया कि विकास खण्ड खडडा अन्तर्गत ग्राम पंचायत बुलहवा, पडरौना अन्तर्गत ग्राम पंचायत पिपरा जटामपुर, कप्तानगंज अंर्तगत ग्राम पंचायत बड़हरा बाबू, रामकोला अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमवा बाजार, कसया अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेलवा दुर्गा राय, सुकरौली अन्तर्गत ग्राम पंचायत पड़री, मोतीचक अन्तर्गत ग्राम पंचायत झांगा, सेवरही अन्तर्गत ग्राम पंचायत सलेमगढ़,विशुनपुरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत सरपतही खुर्द, दुदही अन्तर्गत ग्राम पंचायत बांसगांव, हाटा अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवरिया देहात, फाजिलनगर अन्तर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मी पुर मिश्र, हाटा अन्तर्गत ग्राम पंचायत नौका छपरा, तमकुही अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरवा राजा पाकड़, पडरौना अन्तर्गत ग्राम पंचायत साखोपार, नेबुआ नौरंगिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवतहा बाली में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
उप निदेशक कृषि ने उक्त विकास खण्डों के इक्छुक कृषकों जिनको पीएम किसान क़िस्त की धनराशि प्राप्त नही हुई है वो उपरोक्त कार्यक्रम स्थलों पर पहुंच कर अपने डॉटा में सुधार कराकर पीएम किसान योजना का लाभ ले सकते हैं।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking