आतंकवाद विरोधी दिवस/कुशीनगर
👉कुशीनगर पुलिस आफिस पर मनाई गई आतंकवाद विरोधी दिवस
👉पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने मातहतों को दिलाई शपथ
आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस ऑफिस पर राज्य शासन के निर्देशानुसार, 21 मई को आज प्रातः 11 बजे आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने कार्यरत सभी वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि*, हम सभी प्रकार के आंतकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ेंगे। वही जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थानो पर वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत सामाजिक दूरी का पालन कारवाते हुए शपथ दिलाई गयी।
कुशीनगर। विशुनपुरा थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक मामले में वांछित चल रहे…
कुशीनगर। मां सरस्वती की पूजा को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने…
कुशीनगर । जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन और बिक्री पर नकेल कसने…
सुकरौली/कुशीनगर।नगर पंचायत सुकरौली मे नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण मे विशाल हिन्दू महासभा सम्मेलन…