News Addaa WhatsApp Group Join करें

झांगा में मनाया गया नावार्ड का 44वां स्थापना दिवस

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jul 14, 2025  |  8:21 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
झांगा में मनाया गया नावार्ड का 44वां स्थापना दिवस

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी पैक्स) परिसर झांगा में सोमवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक(नावार्ड) का 44वां स्थापना दिवस समिति के अध्यक्ष आनन्द सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया।

आपके लिए और..- चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया और अभियान के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम, रोपित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्चना सिंह ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि नावार्ड सहकारी क्षेत्र के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने,ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने और विकास लक्ष्यों को हासिल करने में अग्रणी भूमिका निभाता है। जिला विकास प्रबंधक राहुल यादव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के महत्व के बारे में जानकरी दी। डा.शमशेर सिंह ने जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों से अवगत कराया।

इस दौरान अखिलेश दास गुप्ता, रजनी कान्त शुक्ला, अतुल चौबे, इंद्रजीत कुशवाहा,सचिव रविन्द्र त्रिपाठी, मनोज सिंह, बचनूं खां, सुबाष शर्मा, वकिल सिंह,विरेन्द्र सिंह, संजय त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking