News Addaa WhatsApp Group Join करें

नवागत एसएचओ ने संभाला कार्यभार, गिनाई प्राथमिकताएं

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 14, 2025  |  8:22 PM

229 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नवागत एसएचओ ने संभाला कार्यभार, गिनाई प्राथमिकताएं
  • फरियादियों को त्वरित न्याय और गश्त को प्रभावी बनाने पर रहेगा विशेष ध्यान
  • सावन में शिवालयों की सुरक्षा, अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का ऐलान

दुदही/कुशीनगर। रामकोला थाना से स्थानांतरित होकर विशुनपुरा थाना पहुंचे नवागत एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने रविवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जनहित, न्याय और कानून-व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा और उन्हें यथासंभव त्वरित न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

उन्होंने कहा कि महिला, बच्चे और कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गश्त को नियमित, सतत और प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा ताकि अपराधों की रोकथाम समय रहते की जा सके।उन्होंने बताया कि वांछित और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। थाने को पूरी तरह भ्रष्टाचारमुक्त और आमजन के लिए सहज बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। एसएचओ ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की और कहा कि नशा मुक्ति के लिए सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाया जा सके। साइबर अपराध पर भी सतर्कता बरतने की बात कही गई। सावन माह में स्थानीय शिवालयों पर उमड़ने वाली श्रद्धालु भीड़ को देखते हुए धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों की पहचान कर उन्हें रडार पर लिया जाएगा।

समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग की अपेक्षा करते हुए अपील की कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध नियंत्रण संभव है, और इसके लिए पारदर्शी एवं सक्रिय संवाद जरूरी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking