News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सफाई कर्मचारी संघ के दीनानाथ गौतम अध्यक्ष, विधालाल यादव निर्विरोध बने महामंत्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 7, 2021  |  7:11 PM

672 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सफाई कर्मचारी संघ के दीनानाथ गौतम अध्यक्ष, विधालाल यादव निर्विरोध बने महामंत्री

जटहा बाजार/कुशीनगर । जिले के विशनपुरा ब्लॉक सभागार में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव में दीनानाथ गौतम अध्यक्ष जबकि विद्या लाल यादव निर्विरोध ब्लॉक महामंत्री चुने गये ब्लॉक कोषाध्यक्ष जयप्रकाश निर्विरोध चुने गए।चुनाव बाद परिणाम आने पर प्रत्याशियों को कर्मचारियों ने फूल मालाओं से लाद दिया। संघ के ब्लाक अध्यक्ष ने संघहित में कार्य करने का भरोसा दिलाया है।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

सफाई कर्मचारियों ने ब्लॉक सभागार में मीटिंग आयोजित की। सहमति न होने की दशा में चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें दो प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की। मतगणना में कुल पड़े मत में दीनानाथ गौतम को 80 मत व दूसरे स्थान पर रहे उमा गुप्ता को 65मत ही प्राप्त हुए। कुल 145 वोट दो वैघ इसी प्रकार महामंत्री पद के उम्मीदवारों में विद्या लाल यादव निर्विरोध महामंत्री चुने गए कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए जयप्रकाश निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार गौड़ व प्रदीप जायसवाल जिला कार्यकारिणी सदस्य व मुनीब गौतम की देखरेख में हुई मतगणना में अध्यक्ष दीनानाथ गौतम महामंत्री विद्या लाल यादव ब्लॉक कोषाध्यक्ष जयप्रकाश को विजयी घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला के पदाधिकारियों ने शुभकामना दी।जीत के बाद संघ के सदस्यों ने अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर उन्हें शुभकामना व बधाई दी। इस अवसर पर अरविंद कुमार चौबे ,मुकेश कुशवाहा, रामानंद यादव ,मनोज चौधरी ,रविंद्र प्रसाद, गोविंद कुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार, रविंद्र कुमार रामबली प्रसाद ,परमा प्रसाद मनोज श्रीवास्तव ,मनोज कुमार, विश्वनाथ प्रसाद ,प्रमोद प्रेमी, दीनानाथ यादव, रमेश प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking