News Addaa WhatsApp Group Join करें

करंट की चपेट में आने से (संविदा कर्मी) लाइनमैन की दर्दनाक मौत, विधायक डॉ. असीम कुमार पहुंचे सीएचसी, परिजनों को बंधाया ढांढस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 2, 2025  |  8:34 PM

2,474 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
करंट की चपेट में आने से (संविदा कर्मी) लाइनमैन की दर्दनाक मौत, विधायक डॉ. असीम कुमार पहुंचे सीएचसी, परिजनों को बंधाया ढांढस WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोइंदी बुजुर्ग गांव में मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया जब विद्युत आपूर्ति बहाल करने के दौरान अचानक प्रवाहित हुए हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से गांव निवासी (संविदा कर्मी) लाइनमैन ध्रुव गौड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाइनमैन ध्रुव गौड़ विद्युत विभाग में संविदा कर्मी पर लाइन मैन का कार्य करते थे। कार्य करने के दौरान अचानक बिजली प्रवाहित हो गई, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार तत्काल सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर तुरंत वार्ता कर पीड़ित परिवार की समस्याओं व मांग से अवगत कराया। साथ ही डॉ. असीम कुमार ने विद्युत विभाग के एसडीओ को दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को शीघ्र मुआवजा व अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।

इधर घटना की सूचना मिलने पर तमकुहीराज पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने न्यूज अड्डा को बताया कि अभी कोई आवेदन हमे नहीं मिला है,मिलते ही अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

लाइनमैन ध्रुव गौड़ की असामयिक मौत से गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजन न्याय और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking