कुशीनगर । पावानगर महावीर इंटर कालेज फाजिलनगर के 75 वर्ष पूरे होने पर 19 नवंबर को आयोजित हीरक जयंती समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र मुख्य अतिथि व उप्र सरकार के श्रम सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा बेसिक शिक्षा मंत्री सतीशचंद द्विवेदी विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्यपाल कसया में दिन में 11.30 बजे पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री प. राजमंगल पांडेय की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
बुधवार को यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रबंधक पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने कसया स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में दी। बताया कि देवरिया के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। देर शाम को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा। कालेज का गौरवपूर्ण अतीत है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वर्ण जयंती समारोह में आकर आर्शीवाद दिया था। पं. राजमंगल पांडेय की प्रतिमा *सपहा चौराहे* (राजमंगल पांडेय नगर) पर स्थापित की गई है।राज्यपाल कार्यक्रम समाप्ति के बाद वाराणसी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
जुटेंगे राष्ट्रीय कवि
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व मुशायरा गाजीपुर के मशहूर कवि हरिनारायण ‘हरीश’ के संचालन में होगा। विजय तिवारी भोपाल, अना देहलवी दिल्ली, डा. नसीम निकहत लखनऊ, पपलू लखनवी, सुनील कुमार बिहार, मुकेश श्रीवास्तव कानपुर समेत राजेश राही, दिनेश तिवारी, अपूर्वा गुप्ता, भावना द्विवेदी का काव्यपाठ होगा।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…