- विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर हुआ आयोजित
खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा तहसील क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बूथ संख्या 123, 124 एवं 125 का निरीक्षण एसडीएम डॉ संतराज सिंह बघेल ने किया। उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया का जायजा लिया।एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की।
उन्होंने बीएलओ और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि कोई पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। मौके पर सुपरवाइजर/ लेखपाल अमरीश बीएलओ, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव ग्राम सचिव, बीएलओ पूजा रौनियार, राणा प्रताप सिंह व पुष्पा गुप्ता सहित कोटेदार और ग्रामीण उपस्थित रहे।
