सतेन्द्र पाण्डेय की कलम से:-
कप्तानगंज कुशीनगर:- स्थानीय बाजार स्थित श्री मुरलीधर भागवत लाल महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवकों ने कोरोना के इस महामारी में अपना योगदान देते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शकील अफगन व अभिषेक उर्फ अभय सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रत्येक गांव में जहां पर स्वंयसेवकों का निवास स्थान है, वहाँ के लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं, प्रत्येक घर जाकर इस महामारी से बचने के उपाय जैसे बार-बार हाथ धोना, सेनेटाइजर का प्रयोग करना, मुंह पर मास्क लगाना, व हाईजेनिक भोजन के सम्बंध में जागरूकता अभियान छेड़ रखा है, यह भी ज्ञात हुआ है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक 500 मास्क मथौली ग्राम सभी मे वितरित करने का भी कार्यक्रम रखने जा रहे हैं, प्राचार्य ने कहा कि इस महाविद्यालय द्वारा इस महामारी में जितना कर सके उतना ही कम है, क्योंकि देश सुरक्षित तो हम सुरक्षित, कोरोना हारेगा व देश जीतेगा।
खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र जारी करने…
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…