News Addaa WhatsApp Group Join करें

बड़ी नहर के किनारे मिले कार के पार्ट्स, गाड़ी और चालक की नहर में तलाश जारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 28, 2025  |  9:09 PM

212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बड़ी नहर के किनारे मिले कार के पार्ट्स, गाड़ी और चालक की नहर में तलाश जारी WhatsApp
Responsive image
  • एसडीआरएफ टीम नहर में तलाश में जुटी, ससुराल जाने के लिए कार लेकर घर से निकला था शहजाद

खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिगहा और रोआरीं नहर पुल के बीच मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर किनारे कार के टूटे फ़ूटे अवशेष देख लोगों ने शोर मचाया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

धीरे- धीरे यह बात इलाके में चर्चा का विषय बन गया और देखने वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने नंबर प्लेट से कार का नम्बर व मालिक का पता लगाते हुए खोजबीन शुरू की, थाना क्षेत्र के पकडियार निवासी एक 35 वर्षीय युवक के लापता होने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम नहर में कार और उसके चालक के खोजबीन के प्रयास में जुटी हुई है। लोगों के कथनानुसार थाना क्षेत्र के पकड़ियार गांव निवासी शहजाद अंसारी (35) की कार पश्चिमी गंडक नहर में होने के कयास लगाए जा रहे। शहजाद मात्र 10 दिन पहले खाड़ी देश से भारत लौटे थे। गुरुवार शाम को एक फोन कॉल के बाद शहजाद ससुराल जाने की बात कहकर निकले थे। शनिवार सुबह तक वापस नहीं लौटने पर परिवारी जनों को चिंता हुई।

सुबह टहलने निकले लोगों को नहर किनारे कार का टूटा हुआ नंबर प्लेट मिला। पुलिस जांच में यह नंबर शहजाद की कार का निकला। थानाध्यक्ष दीपक सिंह के अनुसार घटना की सूचना जिला स्तर पर दी गई है। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है और नहर में खोजबीन के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking